गीता परिवार नेपाल की स्थापना
गीता परिवार नेपाल की स्थापना गीता परिवार के कार्याध्यक्ष श्री संजय मालपाणी भैया के अनुग्रह पर संस्थापक अध्यक्ष प. पू. स्वामी श्रीगोविंद देव गिरीजी महाराज द्वारा गीता परिवार के 34वें स्थापना दिवस पाण्डव पञ्चमी (ई.स.२०२०) के दिन प्रथम अंतराष्ट्रीय शाखा के रूप में घोषणा की गई थी।इस कार्यक्रम में नेपाल की तरफ से सर्वप्रथम गीता परिवार नेपाल के विषय मे जय किसन सारडा को गीता परिवार नेपाल की जानकारी करवाने का अवसर प्रदान किया गया।जय भैया ने घनश्याम राठी, लक्ष्मण नेवटिया, राजकुमार भट्टराई एवं किरण अटल दीदी को साथ लेकर भैया दूज के दिन शुभारम्भ करने की जानकारी करवाई। उन्होंने गीता परिवार द्वारा व्हाट्सएप्प के माध्यम से संचालित गीता पढो पढाओ जीवन में लाओ एवं गीता परिवार के पांच सिद्धान्तों को मूलरूप से आत्मसात् करते हुए इस कार्य को पूरे नेपाल में आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प. पू. स्वामीजी महाराज द्वारा गीता परिवार नेपाल के लिए जय किशन सारडा को गीता परिवार नेपाल का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करते हुए नेपाल हमारे पड़ोसी देश होने के नाते गीता के प्रचार-प्रसार एवं पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए गीता परिवार की उत्तर प्रदेश शाखा, विशेषतः आशू भैया को नेपाल को सँभालने की जिम्मेदारी सौंपी।
गीता परिवार नेपाल विगत एक वर्ष से गीता प्रशिक्षण का कार्य व्हाट्सएप्प के माध्यम से L-1 से L-4 तक की कक्षा संचालित हैं। ये कक्षायें नेपाल की प्रथम प्रशिक्षिका रेखा राठी द्वारा शुरू हुई थी। रेखा दीदी ने हाल ही में गीताव्रती की उपाधि प्राप्त की है।
यह जानकारी करवाते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि गीता परिवार नेपाल ने नेपाली भाषा मे कक्षा प्रारम्भ हेतु गीता परिवार से अनुमति प्राप्त की है एवं आगामी मार्च महीने से ज़ूम के माध्यम से L-1 की नई कक्षा के लिए 11वीं भाषा के रूप में नेपाली भाषा को समावेश किया गया है।
- जयकिशन सारडा
