Learn Geeta – IT Department
हजारों वर्षों से भगवद्गीता करोड़ों लोगों के लिए आस्था और जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है। अनगिनत लोग आज भी गीता पढ़ना, समझना और कंठस्थ करना चाहते हैं। लेकिन कैसे करें यह समझ नहीं पाते। कठिन लगने वाले इस कार्य को learngeeta.com के माध्यम से गीता परिवार ने सरल और सुगम कर दिया है। learngeeta.com हजारों-लाखों लोगों के लिए गीता कंठस्थ करने और समझने का एक उपयोगी माध्यम सिद्ध होगा।
MY OWN EXPERIENCE
अप्रैल 2020 से ‘Learn Geeta’ और मई 2020 से ‘IT Department’ में ‘अनुभव’ अत्यंत मधुर, भावपूर्ण और अनुशासन का पाथेय रहा। प्रत्येक व्यक्ति के लिए सीखने और सिखाने के लिए पर्याप्त मंच हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ भगवद्भक्ति और भगवद्गीता का अभ्यास अधिक से अधिक साधकों को प्राप्त हो इस हेतु कक्षाओं का संचालन digital माध्यम से हो रहा है। सभी साधकों के प्रवेश, समूह, वर्ग, कक्षाएँ, परीक्षाएँ, सूचनाएँ, परिणाम, प्रशस्ति पत्र और इस मार्ग के समस्त प्रशासनिक कार्यों को संपादित करने हेतु विभिन्न software का प्रयोग हो रहा है। ये सभी software ‘Learn Geeta’ कार्यक्रम से जुड़े हुए volunteers के द्वारा ही संपादित होते आ रहे हैं।
उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत्। अर्थात् उठो, जागो और ध्येय की प्राप्ति तक रुको मत। यह ध्येय रखते हुए ‘संकल्पित कार्य’ के प्रति समर्पण रहता है – ऐसा ही मेरा अनुभव ‘जीवन’ और ‘Learn Geeta के volunteers तथा IT Team’ के साथ है। हम अपनी क्षमता अनुसार निश्चित समय में अपने कार्य की अनुक्रमणिका को पूरे जुनून के साथ संकल्पित होकर पूर्ण करते हैं। कार्य की गुणवत्ता और विस्तार की रूप रेखा को अत्यंत सहज और सुलभ भी रखते हैं।
WORKING STYLE
साधकों की आवश्यकताओं और volunteers के कार्य को अत्यंत व्यवस्थित और सहज रूप में प्रस्तुत करने हेतु कार्य की रूप रेखा मार्गदर्शक भैया / दीदी / Team के माध्यम से प्राप्त होती है। निर्माण और रचना का उन्नत कार्य कौशल रखने वाले ‘volunteer / मार्गदर्शक’ ‘भैया / दीदी / Team’ कार्य का तकनीकी ताना बाना (Architecture) बुनते हैं। फिर एक निश्चित समय सीमा में कार्य का सम्पादन (Development) होता है और इस तरह से अपेक्षित कार्य की पुष्टि (Quality Assurance) होने पर हमारी सेवा गीता परिवार के जरिये गीता कार्यों में भगवद्भक्ति की भाँति अर्पित हो जाती है। वास्तव में यह कार्य, वर्तमान समय में प्रचलित Agile Methodology से होता है। हम इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण व्यवस्थित और online करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रहे हैं। सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रम और सम्मेलनों से पूर्व ‘क्या हम तैयार हैं? (pre-checks)’ की जांच करना और इन कार्यक्रम या सम्मेलनों के पश्चात् ‘क्या सुधार / new features आवश्यक हैं?’ पर विचार विमर्श (discussion on FAQs / Feedbacks) करके उन्हें अंतिम रूप देना - यही चक्र (sprint) गतिमान रहता है।
Learn Geeta कार्यक्रम को और अधिक सहज, सुगम और उन्नत स्तर पर ले जा सकने की क्षमता रखने वाले सभी विशिष्ट विचारों को सभी के समक्ष रखने की उचित स्वतंत्रता रहती है। ‘कार्य की गरिमा’ और ‘data की सुरक्षा तथा गोपनीयता’ बनाए रखना सभी से अपेक्षित रहता है।
GEETA SEWI BY TECHNICAL MINDS
गीता सेवा में तत्पर प्रत्येक साधक का अनुभव और अधिक सहज तथा अनुशासित हो अतः manual works को online / digital तरीके से प्रस्तुत करने का कौशल Technical Minds द्वारा अनवरत जारी है। कुछ प्रमुख सेवा क्षेत्र इस प्रकार हैं:
- 1. Learn Geeta Website
- 2. Help Portal
- 3. Admin Portal
- 4. Registration Portal
- 5. Gift Portal
- 6. Learning Management System - Moodle
- 7. Process Automations
- a. Advanced Excel Applications
- b. Google Script
- c. Reports
- d. Notification Processors
- 8. Digital Media Production
- 9. Dev OPS
अनेक अन्य क्षेत्र भी हैं जिन पर हमारे परिवार से कई भैया / दीदी कार्यरत हैं जिनका विस्तार IT Team में सेवा काल के क्षणों में समझा जा सकता है। उनकी यह समर्पित सेवा भावना सभी साधकों और volunteers के लिए अनुकरणीय है।
TEAM COOPERATION
‘परिवार’ शब्द का वास्तविक अर्थ Team work & Co-ordination में बहुत ही सहजता से दिखता है। परस्पर समरसता, Open to ‘help and support’, उपलब्धता, Care to each other’s time & value, और समयानुशासन आदि अनेक गुणों से विभूषित तथा अपने क्षेत्र में कार्य पारंगत कार्यकर्ता Team के सदस्य हैं। आवश्यकता के समय अत्यंत कम समय की सूचना पर भी उपलब्धता सुनिश्चित करने का गुण सभी सदस्यों में हैं जो की सराहनीय तथा भविष्य में नियोजित रखने के योग्य है। सभी मिलकर चिंतन करते हैं (Thought processing), एक समय में एक कार्य करते हुए (One Goal) पूरी आत्मा (Full dedication) उसमें डाल देते हैं और बाकी सब भूलकर (Focused) अपने-अपने कार्य क्षेत्र अनुसार कार्य पूर्ति के मार्ग से भक्तिमय रहते हैं। वास्तव में तो यह भाव गीता परिवार के सभी कार्यकर्ताओं में दिखता है।
FUTURE PLANS
वर्तमान समय में गीता परिवार के Learn Geeta प्रकल्प का विस्तार 122 देशों में लगभग 3.5 लाख साधकों तक विस्तृत है। अधिक से अधिक गीता प्रेमी इस भगवद्भक्ति में सम्मिलित हों इस हेतु से हमारे software अधिक से अधिक manual कार्यों को automate करें तथा प्रत्येक समय website की availability बनी रहे, इस अनुसार हमारी भविष्य की कुछ योजनाएँ इस प्रकार हैं –
- 1. नए गीता प्रेमी तेज़ी से जुड़ें इस हेतु digital marketing का Learn Geeta प्रकल्प में विकास और प्रयोग
- 2. Process setup for Dev OPS
- 3. 1 लाख से अधिक concurrent viewers की क्षमता
- 4. Learn Geeta – Live Portal – Under development
- 5. सभी वर्गों में प्रवेश के लिए मात्र एक portal – Under development
- 6. Mobile Application – Under development
- 7. Website नवीनीकरण
- 8. Notification Processor
- a. Email Processor
- b. WhatsApp processor
- c. SMS processor
- 9. Other useful utilities related to daily manual works
TEAM SELECTION
‘आओ गीतासेवी बनें’ – इस कार्यक्रम के माध्यम से IT Team से जुडने के लिए आवेदन किया जा सकता है। https://sewa.learngeeta.com/ इस website link के माध्यम से Form भरा जा सकता है। Form भरते समय IT Division के विकल्प चुनें और संबन्धित जानकारी भरें। अत्यंत शीघ्र आपसे संपर्क किया जाएगा।
कुछ बातें IT Team से जुडने के लिए ध्यान में रखना अत्यंत आवश्यक है –
- 1. यदि आपका का IT Field का कोई अनुभव / skill है तभी Form भरें
- 2. यदि LinkedIn profile है तो उसका link Form में अवश्य भरें
- 3. आपका कार्य कौशल यदि उदाहरण के रूप में प्रस्तुत कर सकें (demo links / website links) तो अति उत्तम है
WHAT IS OUR NEED SO THAT NEW PEOPLE CAN JOIN?
यदि आपके पास निम्नांकित technologies अनुभव प्राप्त है अथवा आपको ऐसा विश्वास है आप इन technologies पर कार्य कर सकने की क्षमता रखते हैं तो https://sewa.learngeeta.com/ के माध्यम से Form जरूर भरें –
- 1. PHP
- 2. MYSQL
- 3. HTML, Java Script, CSS
- 4. Advance Excel
- 5. Google Script
- 6. LMS - Moodle
- 7. Dev-OPS (CentOS / any UNIX based / Cloud)
- 8. Digital Marketing
- 9. Digital Media Production
- आशीष तिवारी



