ŚRĪMAD-BHAGAVADGĪTĀ CERTIFICATION PROGRAMME / श्रीमद्भगवद्गीता प्रशस्तिपत्रक योजना
Geeta devotees who learn how to recite Śrīmadbhagavadgītā with the rules of Anusvāra, Visarga & Āghāta can achieve the following certificates.
GĪTĀ GUÑJANA
GĪTĀ JIJÑĀSU
GĪTĀ PĀṬHAKA
GĪTĀ PATHIKA
GĪTĀVRATĪ
GĪTĀ PRAVĪṆA
GĪTĀ PĀRAṄGATA
GĪTĀ VIŚĀRADA
GĪTĀ PRĀJÑA
GĪTĀ MANĪṢĪ
Learngeeta.com
॥ श्रीहरिः ॥
P.P Shri Govind Dev Giri Ji Maharaj
(Founder President, Geeta Pariwar)
॥ गीता पढें, पढायें, जीवन में लायें ॥
Geeta Pariwar's
ŚRĪMAD-BHAGAVADGĪTĀ CERTIFICATION PROGRAMME
for Geeta Devotees
FOR GEETA TRAINEES –
LEVEL 1 - 20 SESSIONS (CHAPTERS 12TH AND 15TH)
1. Gītā Guñjana – Geeta devotees who have learnt how to correctly recite chapters 12th and 15th and passed the exam shall be awarded Gītā Guñjana certificate by email.
LEVEL 2 - 40 SESSIONS (CHAPTERS 16TH, 9TH, 14TH AND 17TH)
2. Gītā Jijñāsu – Geeta devotees who have correctly memorized three chapters (12th, 15th and 16th) and passed the exam shall be awarded the title of Gītā Jijñāsu and a certificate by email/post.
3. Gītā Pāṭhaka – Geeta devotees who have correctly memorized any six chapters and passed the exam shall be awarded the title of Gītā Pāṭhaka and a certificate by email/post.
LEVEL 3 - 60 SESSIONS (CHAPTERS 1ST, 3RD, 4TH, 5TH, 6TH & 7TH)
4. Gītā Pathika – Geeta devotees who have correctly memorized any twelve chapters and passed the exam shall be awarded the title of Gītā Pathika and a certificate by email/post.
LEVEL 4 - 80 SESSIONS (CHAPTERS 2ND, 8TH, 10TH, 11TH, 13TH & 18TH)
5. GĪTĀVRATĪ – Geeta devotees who have correctly memorized the entire Śrīmad-Bhagavadgītā (18 chapters) and passed the exam shall be awarded the title of Gītāvratī and they shall be felicitated in a special ceremony.
FOR GEETA TRAINERS –
6. Gītā Pravīṇa – Honorable trainers who have successfully trained 150 Geeta devotees to clear Gītā Pāṭhaka exam shall be awarded the title of Gītā Pravīṇa and a certificate.
7. Gītā Pāraṅgata – Honorable trainers who have successfully trained 100 Geeta devotees to clear Gītā Pathika exam shall be awarded the title of Gītā Pāraṅgata and a certificate.
FOR GEETA PREACHERS –
8. Gītā Viśārada – Gītā Pāraṅgata who has given 50 interpretation sessions on Geeta shall be awarded the title of Gītā Viśārada and a certificate.
9. Gītā Prājña – Gītā Viśārada who has passed the exam of Sridhari Vyakhya/ Sadhaka Sanjivani/ Jnyaneshwari shall be awarded the title of Gītā Prājña and a certificate.
10. Gītā Manīṣī – One who has imbibed the essence of Geeta into the fabric of his/her life shall be awarded the title of Gītā Manīṣī.
गीता गुञ्जन
गीता जिज्ञासु
गीता पाठक
गीता पथिक
गीताव्रती
गीता प्रवीण
गीता पारङ्गत
गीता विशारद
गीता प्राज्ञ
गीता मनीषी
Learngeeta.com
॥ श्रीहरिः ॥
प.पू. स्वामी श्रीगोविंददेवगिरिजी महाराज
(संस्थापक अध्यक्ष, गीता परिवार)
॥ गीता पढें, पढायें, जीवन में लायें ॥
गीता परिवार
प्रणीत
गीताप्रेमी - साधकों के लिए
श्रीमद्भगवद्गीता प्रशस्तिपत्रक योजना
जो गीताप्रेमी साधक अनुस्वार, विसर्ग आघात पद्धति से गीता सीख एवं कंठस्थ कर रहें हैं, वह निम्न प्रक्रियाओं में सम्मिलित होकर विभिन्न प्रशस्तिपत्र प्राप्त कर सकते हैं
गीता प्रशिक्षार्थियों के लिये –
स्तर 1 प्रशिक्षण वर्ग (L1) – 20 सत्र (12वाँ एवं 15वाँ अध्याय)
1) गीता गुञ्जन – 12वें एवं 15वें अध्याय की अनुस्वार-विसर्ग पद्धति से शुद्ध पठन की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गीताप्रेमियों को ‘गीता गुञ्जन’ प्रशस्तिपत्र ई-मेल द्वारा प्रदान किया जायेगा।
स्तर 2 प्रशिक्षण वर्ग (L2) – 40 सत्र (16, 9, 14, 17वाँ अध्याय)
2) गीता जिज्ञासु – 12,15 एवं 16वाँ कुल 3 अध्याय शुद्ध कण्ठस्थ कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले साधकों को ‘गीता जिज्ञासु’ उपाधि से विभूषित किया जायेगा एवं प्रशस्तिपत्र ई-मेल / पोस्ट द्वारा प्रदान किया जायेगा।
3) गीता पाठक – कुल 6 अध्याय शुद्ध कण्ठस्थ कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गीता साधकों को ‘गीता पाठक’ उपाधि से विभूषित किया जायेगा एवं प्रशस्तिपत्र ई-मेल / पोस्ट द्वारा प्रदान किया जायेगा।
स्तर 3 प्रशिक्षण वर्ग (L3) – 60 सत्र (1, 3, 4, 5, 6, 7वाँ अध्याय)
4) गीता पथिक – कुल 12 अध्याय शुद्ध कण्ठस्थ कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गीता साधकों को ‘गीता पथिक’ उपाधि से विभूषित किया जायेगा एवं प्रशस्तिपत्र ई-मेल / पोस्ट द्वारा प्रदान किया जायेगा।
स्तर 4 प्रशिक्षण वर्ग (L4) – 80 सत्र (2, 8, 10, 11, 13, 18वाँ अध्याय)
5) गीताव्रती – सम्पूर्ण भगवद्गीता (18 अध्याय) शुद्ध कण्ठस्थ कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गीता साधकों को ‘गीताव्रती’ उपाधि से विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।
गीता प्रशिक्षकों के लिये –
6) गीता प्रवीण – 150 साधकों को ‘गीता पाठक’ प्रशिक्षण देकर उत्तीर्ण करवाने वाले आदरणीय प्रशिक्षक को ‘गीता प्रवीण’ उपाधि एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जायेगा।
7) गीता पारङ्गत – 100 साधकों को ‘गीता पथिक’ प्रशिक्षण देने वाले आदरणीय प्रशिक्षक को ‘गीता पारङ्गत’ उपाधि एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जायेगा।
गीता प्रचारकों के लिये –
8) गीता विशारद – गीता पर 50 व्याख्यान देने वाले ‘गीता पारङ्गत’ को ‘गीता विशारद’ उपाधि से अलंकृत किया जायेगा।
9) गीता प्राज्ञ – गीता - श्रीधरी व्याख्या / साधक सञ्जीवनी / ज्ञानेश्वरी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले ‘गीता विशारद’ को ‘गीता प्राज्ञ’ उपाधि से अलंकृत किया जायेगा।
10) गीता मनीषी – गीता ही जीवन ग्रन्थ बनाने वाले तद्रूप चिंतक को ‘गीता मनीषी’ उपाधि से अलंकृत किया जायेगा।

