आओ गीता सेवी बनें

Be a Geeta Volunteer
प्रतिमास की भांति अगस्त में आओ गीता सेवी बनें (Be a Geeta Volunteer) का आयोजन किया गया जिसमें स्तर 1 से स्तर 4 तक के सभी साधक जो गीता परिवार में अपनी सेवा देना चाहते वे सभी ज़ूम, youtube, facebook के माध्यम से जुड़ें। कार्यक्रम का आरंभ प्रार्थना के साथ हुआ, जिसे Learngeeta की बाल सखा टीम के सदस्य श्री राहुल गौर भैया के द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में गीता परिवार के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. संजय जी मालपाणी भी जुड़े एवं अपनी ओजस्वी वाणी से सभी को सेवा पथ पर आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
इसके पश्चात् अग्रिम संचालन गीता परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं Learngeeta Program के प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. आशू जी गोयल भैया के द्वारा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम क्रमबद्ध ढंग से पूर्ण हुआ। कुल 9 डिपार्टमेंट्स के द्वारा विभिन्न प्रेजेंटेशन दिए गये -
Presentations-
1. Tech - Priyesh Doshi Ji
2. Software Development - Shri Manish Tomar Ji
3. Creative Content Writing - Smt. Jigisha Shah Ji
4. Group Coordinator - Shri JP Pandey Ji
5. Trainer - Smt. Alpana Kandalkar Ji
6. Graphics & Animation - Smt. Harsha Ji
7. Calling & Migration - Shri Mahesh Shewale Ji
8. Admission Dept. - Smt. Punita Prasad Ji
9. Bal Sakha - Ms. Shravani Naik
इसके पश्चात् साधकों के लिये लाइव प्रश्न उत्तर का सत्र भी हुआ। अंत में समापन प्रार्थना एवं शुभकामनाओं के साथ सत्र का समापन किया गया।


