पात्र की पहचान करें
[printed upside down] उत्तरमाला : (क) बलराम, (ख) गांधारी (ग) जामवंत, (घ) कर्ण, (ङ) सीता
चित्रों एवं संकेतों के आधार पर पात्र को पहचानें -
(क) उत्तर ..........................................
1. कृष्ण के भाई हैं
2. मल्लयुद्ध में प्रवीण थे
3. वे हलधारी थे
4. शेषनाग के अवतारी थे
(ख) उत्तर ..........................................
1. उनके सौ पुत्र और एक पुत्री है
2. उन्होंने आंखों में पट्टी बांधी है।
3. वे गांधार की राजकुमारी थी
4. वे शिव जी की भक्त थी
(ग) उत्तर ..........................................
1. बामन, राम एवं कृष्ण तीन अवतारों के दर्शन किये।
2. वे तीन युगों में जीवित थे
3. स्यमंतक मणि के लिये श्री कृष्ण एवं जामवन्त में नंदिवर्धन पर्वत (तत्कालीन नाँदिया, सिरोही, राजस्थान) पर २८ दिनो तक युध्द चला।
4. जामवन्त को ऋक्षपति कहा जाता है। जिसका अर्थ होता है भालू अर्थात भालू के राजा।
(घ) उत्तर ..........................................
1. चक्रव्यूह में अभिमन्यु के वध में मुख्य स्थान रहा
2. परशुराम से शिक्षा प्राप्त की
3. उनका नाम कान से संबंधित है
4. वे सूर्य के पुत्र हैं
(ङ) उत्तर ..........................................
1. धरती से जन्म हुआ
2. तोते का श्राप मिला था
3. स्वर्ण मृग की इच्छा के कारण समस्या हुई
4. इनके दो पुत्र हुए
