प्रश्नमाला
1. महर्षि वाल्मीकी का बचपन का क्या नाम था ?
रत्नाकर
2. महर्षि विश्वामित्र का क्षत्रिय दशा का क्या नाम था ?
विश्वरथ
3. लक्ष्मण की मूर्च्छा दूर करने हेतु हनुमानजी किस पर्वत को ओषधि सहित उठाकर लाए थे?
द्रोणगिरि
4. रामायणकालीन नगरी मधुपुरी का वर्तमान में क्या नाम है?
मथुरा
5. मेघनाद किस देवी की पूजा किया करता था ?
निकुंबला
6. बालि और सुग्रीव किस वानर से उत्पन्न हुए थे ?
ऋक्षराज
7. किस ऋषि को 'समुद्रचुलुक' कहते हैं ?
अगस्त्य
8. किस कौए ने गरुडजी को रामकथा सुनाई थी ?
काकभुशुण्डि
9. रामचरितमानस का सबसे छोटा कांड कौन सा है ?
किष्किन्धा कांड
10. राजा जनक के पुरोहित का क्या नाम था ?
शतानंद
11. रामायण के अनुसार अयोध्या की स्थापना किसने की थी ?
मनु ने
12. लंका जाने के लिए पुल बांधते समय श्रीराम ने किस शिवलिंग की स्थापना की थी ?
रामेश्वरम
13. रावण ने पुष्पक विमान किस से छीना था ?
कुबेर से
14. कौन सी राज्य श्रीलंका के समीप समुद्र में रहती थी और उड़ते हुए जीवो को खींच कर खा जाती थी ?
सिंहिका
15. रावण द्वारा हरण के बाद सीता को कितने दिन लंका में गुजार… पड़े ?
४३५ दिन
16. लंका के पश्चिमी द्वार पर मौजूद रक्षक धूम राष्ट्र का वध किसने किया था ?
हनुमान ने
17. भगवान राम को विष्णु जी का कौन सा अवतार माना जाता है ?
सातवाँ अवतार माना जाता है।
18. वाल्मीकी रामायण की रचना किस छंद में हुई है ?
अनुष्टुप
19. रामायण महाकाव्य का दूसरा नाम क्या था ?
पौलत्स्य-वध अथवा दशानन-वध
20. राजा जनक की आज्ञा से राजा दशरथ को बुलाने के लिए कौन मंत्री अयोध्या गए थे ?
सुदामन्
21. राजा जनक के छोटे भाई का क्या नाम था ?
कुशध्वज
22. लक्ष्मण, हनुमान, भरत और शत्रुघ्न को किन दो भाइयों ने युद्ध में पराजित कर दिया था ?
लव-कुश
23. उस वानर यूथपति का क्या नाम था जो गेरु के समान लाल रंग का था ?
गवय
24. लंका-दहन के पश्चात् हनुमान किस पर्वत पर चढ़कर, समुद्र लाँघकर वापस आए थे ?
अरिष्ट
25. रावण को किसने छह माह तक अपनी काँख (बगल) में दबाए रहा था ?
बालि
26. विभीषण के किस अनुचर पक्षी का रूप धारण कर, लंका जाकर रावण की रक्षा–व्यवस्था तथा सैन्य-शक्ति का पता लगाया था ?
अनल
27. समुद्र-मंथन से कौन सा अश्व निकला था ?
उच्चै:श्रवा
28. समुद्र-मंथन से कौन सी मणि उत्पन्न हुई थी ?
कौस्तुभ
29. किस तीर्थ डुबकी लगाकर श्रीराम ने परमधामको प्रस्थान किया था ?
गोप्रतार


