मुख्य सामग्री पर जाएँ
गीता मैत्री अंक १जून से अक्टूबर २०२१
श्रीमद्भगवद्गीता प्रशस्तिपत्रक योजना
२१पाठ्यक्रम और परीक्षाएँ

श्रीमद्भगवद्गीता प्रशस्तिपत्रक योजना

[poster image filling the page: a red left sidebar and a cream main panel on the right]

॥ श्रीहरिः ॥

प.पू. स्वामी श्रीगोविंददेवगिरिजी महाराज
(संस्थापक अध्यक्ष, गीता परिवार)

॥ गीता पढ़ें, पढ़ायें, जीवन में लायें ॥

गीता परिवार

प्रणीत
गीताप्रेमी - साधकों के लिए

जो गीताप्रेमी साधक अनुस्वार, विसर्ग आघात पद्धति से गीता सीख एवं कंठस्थ कर रहें हैं,
वह निम्न प्रक्रियाओं में सम्मिलित होकर विभिन्न प्रशस्तिपत्र प्राप्त कर सकते हैं

गीता प्रशिक्षार्थियों के लिये -

स्तर 1 प्रशिक्षण वर्ग (L1) - 20 सत्र (12वाँ एवं 15वाँ अध्याय)

1) गीता गुञ्जन - 12वें एवं 15वें अध्याय की अनुस्वार-विसर्ग पद्धति से शुद्ध पठन की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गीताप्रेमियों को 'गीता गुञ्जन' प्रशस्तिपत्र ई-मेल द्वारा प्रदान किया जायेगा।

स्तर 2 प्रशिक्षण वर्ग (L2) - 40 सत्र (16, 9, 14, 17वाँ अध्याय)

2) गीता जिज्ञासु - 12,15 एवं 16वाँ कुल 3 अध्याय शुद्ध कण्ठस्थ कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले साधकों को 'गीता जिज्ञासु' उपाधि से विभूषित किया जायेगा एवं प्रशस्तिपत्र ई-मेल / पोस्ट द्वारा प्रदान किया जायेगा।

3) गीता पाठक - कुल 6 अध्याय शुद्ध कण्ठस्थ कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गीता साधकों को 'गीता पाठक' उपाधि से विभूषित किया जायेगा एवं प्रशस्तिपत्र ई-मेल / पोस्ट द्वारा प्रदान किया जायेगा।

स्तर 3 प्रशिक्षण वर्ग (L3) - 60 सत्र (1, 3, 4, 5, 6, 7वाँ अध्याय)

4) गीता पथिक - कुल 12 अध्याय शुद्ध कण्ठस्थ कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गीता साधकों को 'गीता पथिक' उपाधि से विभूषित किया जायेगा एवं प्रशस्तिपत्र ई-मेल / पोस्ट द्वारा प्रदान किया जायेगा।

स्तर 4 प्रशिक्षण वर्ग (L4) - 80 सत्र (2, 8, 10, 11, 13, 18वाँ अध्याय)

5) गीताव्रती - सम्पूर्ण भगवद्गीता (18 अध्याय) शुद्ध कण्ठस्थ कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले गीता साधकों को 'गीताव्रती' उपाधि से विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

गीता प्रशिक्षकों के लिये -

6) गीता प्रवीण - 150 साधकों को 'गीता पाठक' प्रशिक्षण देकर उत्तीर्ण करवाने वाले आदरणीय प्रशिक्षक को 'गीता प्रवीण' उपाधि एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जायेगा।

7) गीता पारङ्गत - 100 साधकों को 'गीता पथिक' प्रशिक्षण देने वाले आदरणीय प्रशिक्षक को 'गीता पारङ्गत' उपाधि एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जायेगा।

गीता प्रचारकों के लिये -

8) गीता विशारद - गीता पर 50 व्याख्यान देने वाले 'गीता पारङ्गत' को 'गीता विशारद' उपाधि से अलंकृत किया जायेगा।

9) गीता प्राज्ञ - गीता - श्रीधरी व्याख्या / साधक सञ्जीवनी / ज्ञानेश्वरी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 'गीता विशारद' को 'गीता प्राज्ञ' उपाधि से अलंकृत किया जायेगा।

10) गीता मनीषी - गीता ही जीवन ग्रन्थ बनाने वाले तद्रूप चिंतक को 'गीता मनीषी' उपाधि से अलंकृत किया जायेगा।

[left sidebar]

गीता
प्रशस्तिपत्रक

  • गीता गुन्जन
  • गीता जिज्ञासु
  • गीता पाठक
  • गीता पथिक
  • गीताव्रती
  • गीता प्रवीण
  • गीता पारङ्गत
  • गीता विशारद
  • गीता प्राज्ञ
  • गीता मनीषी

LEARN GEETA
तस्मात् योगी भवार्जुन
Learngeeta.com

मूल अंक के पृष्ठ देखें १ पृष्ठ
मूल अंक, पृष्ठ ७७